Translate

Friday, July 24, 2020

मनोविज्ञान का ज्ञान और इसके प्रश्न - उत्तर, मनोविज्ञान के शरुआत से अब तक का ज्ञान ,देखे

मनोविज्ञान के सवाल-जवाब:-
———————————

1. बुद्धि के इकाई सिद्धान्त किसके प्रतिपादक हैं? उत्तर . स्टर्न एवं जॉनसन

2. राष्ट्रीय जीवन में शिक्षा का कार्य क्या है? उत्तर . राष्ट्रीय एकता का विकास करना

3.बुद्धि, कार्य करने की एक विधि है। यह किसका कथन है? 
उत्तर . वुडवर्थ

4.किस पद्धति में खेल गीतों द्वारा शिक्षा दी जाती है? 
उत्तर  . किण्डरगार्टन

5. बुद्धि-परीक्षणों का जनक किसको कहा जाता है? 
उत्तर  . बिने को

6.Statistics शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से मानी जाती है? 
उत्तर . लैटिन, जर्मन और इटैलियन

7.जीवन की किस अवस्था को सुखद वर्षा तथा प्रकाश की अवस्था कहा जाता है? उत्तर . किशोरावस्था को

8.मनोविज्ञान के अन्तर्गत किसका अध्ययन किया जाता है? 
उत्तर . अभिवृत्तियों, रुचियों और अभिक्षमताओं का

9.मनोविज्ञान को आरम्भ में क्या कहा जाता था? 
उत्तर . आत्मा का विज्ञान

10.शिक्षा क्या है? 
उत्तर . जीवनपर्यन्त चलने वाली एक प्रक्रिया

11.गेस्टाल्टवादियों ने अधिगम का कौन-सा सिद्धान्त दिया? 
उत्तर . अन्तर्दृष्टि का सिद्धान्त

12. किण्डरगार्टन शिक्षण पद्धति का विकास किसने किया? 
उत्तर . फ्रोबेल ने

13.प्रतिभाशाली बालक की इन्द्रियाँ किस प्रकार की होती है? 
उत्तर . तीव्र

14.वर्तमान में मनोविज्ञान को क्या माना जाता है? 
उत्तर . व्यवहार का विज्ञान

15.बालकों के प्रयास की इच्छा जीवित रखिए। यह किसका कथन है? 
उत्तर . जेम्स का.

16.अपराधी प्रवृत्ति वाले बालक के लिए उपयुक्त विधि कौन-सी है? 
उत्तर . उपचारात्मक विधि

17.बाल मनोविज्ञान में किसका अध्ययन किया जाता है? 
उत्तर . बालक के जन्म के पूर्व गर्भावस्था से लेकर किशोरावस्था तक का

18.पाठ्यक्रम कैसा होना चाहिए? 
उत्तर . शिक्षा-व्यवस्था, परीक्षा-प्रणाली और समाज एवं परिवेश के अनुरूप

19.शिक्षा ही राष्ट्रीय एकता का आधार है यह कथन किसका है? 
उत्तर . जवाहरलाल नेहरू

20.प्रेरणा शब्द का मनोवैज्ञानिक अर्थ क्या है? 
उत्तर . आन्तरिक उत्तेजना

21.प्रतिभाशाली बालकों में किस अवस्था के लक्षण शीघ्र दृष्टिगोचर होते हैं? 
उत्तर . किशोरावस्था के

22.खेल-खेल में ज्ञान प्रदान करने की पद्धति कौन-सी है? 
उत्तर . मॉण्टेसरी

23.खेल का सामान्य अर्थ क्या है? 
उत्तर . चित्त की उमंग

24.सीखना, विकास की प्रक्रिया है। यह किसका कथन है? 
उत्तर . वुडवर्थ की

25.प्रतिभावान छात्र की बुद्धि-लब्धि होती है?
उत्तर . 140 से ऊपर

26.बुद्धि की अवधारणा को समझाने हेतु गिलफोर्ड ने किस अवधारणा का प्रयोग किया था? 
उत्तर . कन्टेन्ट, प्रॉडक्ट और ऑपरेशन

27.परिवर्तन की अवस्था किसको कहा गया है? 
उत्तर . किशोरावस्था को

28.जीवन के किस काल को तूफान तथा संघर्ष की अवस्था कहा जाता है? 
उत्तर . किशोरावस्था को

29.अन्धे बालक किस लिपि के द्वारा पढ़ सकते हैं? 
उत्तर . ब्रेल लिपि

30.किसको बीसवीं शताब्दी को बालक की शताब्दी कहा जाता है? 
उत्तर . एडलर

31.शिक्षक की सफलता का रहस्य क्या है?
उत्तर . मनोविज्ञान का ज्ञान

32.मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान को आरम्भ करने का श्रेय किसका है? 
उत्तर . सी. डब्ल्यू. बीयर्स

33.बाल्यावस्था कौनसे वर्ष तक होती है?
उत्तर . 5-12 वर्ष तक

34.शिक्षा को मनुष्य और सम्पूर्ण समाज का निर्माण करना चाहिए। यह किसका कथन है?
उत्तर . डॉ. राधाकृष्णन

35.दोहराने की प्रवृत्ति किस अवस्था में होती है? 
उत्तर . शैशवावस्था

36.मनोविज्ञान की प्रथम प्रयोगशाला कब स्थापित हुई थी? 
उत्तर . 1879-जर्मनी

37.खेल के पूर्व अभिनय सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया था? 
उत्तर . मालब्रेन्स

38.संक्रिया-उत्पाद, त्रि-आयामी और प्रज्ञा-संरचना इनमें से गिलफार्ड ने कौन-सा बुद्धि सिद्धान्त किया? 
उत्तर . उपरोक्त सभी

39.सीखने के सफल अनुभव अधिक सीखने की प्रेरणा देते हैं किसका कथन है? 
उत्तर . फ्रैंडसन

40.बाल्यावस्था को जीवन का अनोखा काल किसने बताया है? 
उत्तर . कोल व ब्रूस ने.

41.राष्ट्रीय एकता का प्रमुख आधार क्या है?
उत्तर . शिक्षा

42.करके सीखना किस अवस्था के लिए उपयुक्त होता है? 
उत्तर . शैशवावस्था, बाल्यावस्था और किशोरावस्था

43.किस नियम के अनुसार प्रतिभाशाली माता-पिता की सन्तान निम्न कोटि की होती है? 
उत्तर . प्रत्यागमन का नियम

44.जीवन इतिहास विधि का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था? 
उत्तर . टाइडमैन ने

45.शिक्षा और मनोविज्ञान को जोड़ने वाली कड़ी कौन-सी है? 
उत्तर . मानव व्यवहार

46.थॉर्नडाइक ने अधिगम के कितने गौण नियम बताए हैं? 
उत्तर . 5

47.ब्लूम के अनुसार शिक्षा के उद्देश्य कितने प्रकार के होते हैं? 
उत्तर . तीन

48.मनोविज्ञान को चेतना का विज्ञान मानने वाले कौन थें? 
उत्तर . पोम्पोनाजी

49.बुद्धि का द्वि-तत्व सिद्धान्त किसने दिया?
उत्तर . स्पीयरमैन

50.बालकों में किशोरावस्था का आरम्भ किस वर्ष माना जाता है? 
उत्तर . 12 वर्ष की आयु में


टीम
श्रीराम कोचिंग, सीकर

मनोविज्ञान का ज्ञान :-
————————

प्रश्न 1. प्राणी के ऐसी स्थिति या अवस्था जो व्यवहार को लक्ष्य की ओर निर्देशित करती है उसे क्या कहते है ?
उत्तर- प्रेरणा

प्रश्न 2. शारीरिक आवश्यकता के कारन उत्पन्न शारीरिक स्थिति को क्या कहते है?
उत्तर- अन्तर्नोद

प्रश्न 3. .भूख किस प्रकार का अन्तर्नोद है ?
उत्तर- धनात्मक

प्रश्न 4. एक कार्य के सीखने का दूसरे कार्य के सीखने पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है तो इस प्रशिक्षण को क्या कहते है?
उत्तर- शून्य प्रशिक्षण स्थानान्तरण

प्रश्न 5. अन्तर्दृष्टि सिद्धांत का प्रवर्तक कौन माना जाता है ?
उत्तर- कोहलर

प्रश्न 6. थार्नडाइक का अधिगम सिद्धांत किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर- प्रयास व त्रुटि का सिद्धांत

प्रश्न 7. स्किनर द्वारा दिए गए अधिगम सिद्धांत का क्या नाम है?
उत्तर- सक्रिय अनुकूलित अनुक्रिया सिद्धांत

प्रश्न 8. थॉर्नडाइक द्वारा प्रतिपादित सीखने के मुख्य नियम कितने है ?
उत्तर- तीन

प्रश्न 9. कोहलर का प्रयोग सीखने के किस सिद्धांत से सम्बंधित है ?
उत्तर- सूझ से

प्रश्न 10. सुखदायक प्रभाव सह सम्बन्ध पक्के होते है और दुखदायक प्रभाव से कमजोर होते है यह नियम कौन सा नियम कहलाता है ?
उत्तर- प्रभाव का नियम

प्रश्न 11. किसी कार्य को सीखने में पुरस्कार मिलने का क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर- प्राणी उस कार्य को जल्दी सीख लेता है

प्रश्न 12. यदि आपको कोई बुरी आदत है जिसे आप चाहते है कि छात्र अनुकरण न करें तो आप क्या करना पसंद करेंगे ?
उत्तर- उस आदत को छोड़ देंगे

प्रश्न 13. स्मृति का स्थान मस्तिष्क में नहीं बल्कि शरीर के अवयवों में है यही कारण है कि हम करके सीखते है यह कथन किसका है?
उत्तर- डॉ० मेस का

प्रश्न 14. किस मनोवैज्ञानिक ने सीखने कि सामग्री में Non-sense Syllabus की रचना की ?
उत्तर- एबिंगहास ने

टीम
श्रीराम कोचिंग, सीकर-9414015200

बाल विकास से 
संबंधित कुछ महत्वपूर्ण परिभाषाएं :-
————————————1

सोरेन्सन के शब्दों में - "जैसे-जैसे शिशु प्रतिदिन, प्रतिमाह, प्रतिवर्ष बढ़ता जाता है, वैसे-वैसे उसकी शक्तियों में परिवर्तन होता जाता है।"

जॉन लॉक के अनुसार - "नवजात शिशु का मस्तिष्क कोरे कागज के समान होता है जिस पर वह अपने अनुभव लिखता है।" 

क्रो एंड क्रो के अनुसार - "जब बालक लगभग 6 वर्ष का हो जाता है तब उसकी मानसिक योग्यताओं का लगभग पूर्ण विकास हो जाता है।"

सॉरे व टेलफोर्ड के अनुसार - "समाजीकरण की प्रक्रिया दूसरे व्यक्तियों के साथ शिशु के प्रथम संपर्क से प्रारंभ हो जाती है एवं आजीवन चलती है।"

दुर्खीम के अनुसार - "परिवार जीवन की पहली पाठशाला है।"

स्किनर व हैरीसन के अनुसार - "खेल का मैदान सामाजिकता का निर्माण स्थल है।"

आर. एस. वुडवर्थ के अनुसार - "वंशानुक्रम में वे सभी बातें आ जाती है, जो जीवन का आरंभ करते समय जन्म के समय नहीं वरन् गर्भाधान के जन्म से लगभग 9 माह पूर्व व्यक्ति में उपस्थित थी।"

जेम्स ड्रेवर के अनुसार - "माता-पिता की शारीरिक एवं मानसिक विशेषताओं का संतानों में स्थानांतरण होना ही वंशानुक्रम है।"

बी.एन. झा के अनुसार - "वंशानुक्रम व्यक्ति की जन्मजात विशेषताओं का पूर्ण योग है।"

टीम
श्रीराम कोचिंग, सीकर- 9414015200

बुद्धि की परिभाषाएं:-
————————

1. वुडवर्थ के अनुसार - "बुद्धि, कार्य करने की एक विधि है।"

2. टरमन के अनुसार - "बुद्धि, अमूर्त विचारों के बारे में सोचने की योग्यता है।"

वुडरो के अनुसार - "बुद्धि, ज्ञान का अर्जन करने की क्षमता है।"

3. डीयरबार्न के अनुसार - "बुद्धि, सीखने या अनुभव से लाभ उठाने की क्षमता है।"

4. हेनमॉन के अनुसार - "बुद्धि में दो तत्व होते हैं - ज्ञान की क्षमता और निहित ज्ञान।"

5. बिने के अनुसार - "बुद्धि इन चार शब्दों में निहित है - ज्ञान, आविष्कार, निर्देश और आलोचना।"

6. थार्नडाइक के अनुसार - "सत्य या तथ्य के दृष्टिकोण से उत्तम प्रतिक्रियाओं की शक्ति ही बुद्धि है।"

7. पिन्टनर के अनुसार - "जीवन की अपेक्षाकृत नवीन परिस्थितियों से अपना सामंजस्य करने की व्यक्ति की योग्यता ही बुद्धि है।"

8. काॅलविन के अनुसार - "यदि व्यक्ति ने अपने वातावरण से सामंजस्य करना सीख लिया है या सीख सकता है, तो उसमें बुद्धि है।"

9. रायबर्न के अनुसार - "बुद्धि वह शक्ति है, जो हमको समस्याओं का समाधान करने और उद्देश्यों को प्राप्त करने की क्षमता देती है।"

10. स्टर्न के अनुसार - "बुद्धि एक सामान्य योग्यता है जिसके द्वारा व्यक्ति नहीं परिस्थितियों में अपने विचारों को जानबूझकर समायोजित करता है।"

11. गाल्टन के अनुसार - "बुद्धि पहचानने तथा सीखने की शक्ति है।"

12. बंकिघम के अनुसार - "सीखने की शक्ति ही बुद्धि है।"

13. मन के अनुसार - "नवीन परिस्थितियों को झेलने की मस्तिष्क की नमनीयता बुद्धि है।"

14. वैश्लर के अनुसार - "बुद्धि एक समुच्चय या सार्वजनिक क्षमता है जिसके सहारे व्यक्ति उद्देश्यपूर्ण क्रिया करता है, विवेकशील चिंतन करता है तथा वातावरण के साथ प्रभावकारी ढंग से समायोजन करता है।"

टीम
श्रीराम कोचिंग, सीकर- 9414015200

विशिष्ट / विशेष बालक 
[special child] :-
—————————

1. हेक के अनुसार - "विशिष्ट बालक वह है, जो किसी एक अथवा कई गुणों की दृष्टि से सामान्य बालक से पर्याप्त मात्रा में भिन्न होता है।"


विशिष्ट बालकों के प्रकार 
( types of special child )

विशिष्ट बालकों को हम निम्न भागों में विभाजित कर सकते हैं :-

१. प्रतिभाशाली बालक

२. मंदबुद्धि बालक

३. पिछड़े बालक

४. समस्यात्मक बालक

५. विकलांग बालक

६. बाल अपराधी बालक

७. सृजनात्मक बालक 

_______________________

१. प्रतिभाशाली बालक 
( gifted / brilliant children )

1. स्किनर एवं हैरीमन के अनुसार - "प्रतिभाशाली" शब्द का प्रयोग उन एक प्रतिशत बालकों के लिए किया जाता है जो सबसे अधिक बुद्धिमान होते हैं।"

2. टर्मन के अनुसार - "प्रतिभावान बालक शारीरिक विकास, शैक्षणिक उपलब्धि, बुद्धि और व्यक्तित्व में वरिष्ठ होते हैं।"

3. हैविंगहर्स्ट के अनुसार - "कुशाग्रबुद्धि अथवा प्रतिभावान बालक वह है, जो निरंतर किसी भी उचित कर्मक्षेत्र में अपनी अद्भुत कार्य कुशलता अथवा प्रवीणता का परिचय देता है।"

4. टरमन और ऑडेन के अनुसार - "ये बालक शारीरिक गठन, सामाजिक समायोजन, व्यक्तित्व लक्षण, विद्यालय उपलब्धि में सामान्य बालकों से श्रेष्ठ होते हैं।"


२. सृजनशील बालक 
( creative children )

1. आइजैंक के अनुसार - "वह योग्यता जो नवीन शब्दों को देखकर असाधारण विचार प्रकट करती है, उसे सृजनात्मकता कहते हैं।"

2. स्ट्रेन्गर के अनुसार - "सृजनात्मकता से तात्पर्य किसी आंशिक नवीन वस्तु का उत्पादन करने से है।"


३. मंदबुद्धि बालक ( mental retarded children )

1. क्रो एंड क्रो के अनुसार - "जिन बालकों की बुद्धि लब्धि 70 से कम होती है, उनको मंदबुद्धि बालक कहते हैं।"

2. स्किनर के अनुसार - "प्रत्येक कक्षा के छात्र को एक वर्ष में शिक्षा का एक निश्चित कार्यक्रम पूरा करना पड़ता है जो छात्र उसे पूरा कर लेते हैं, उनको सामान्य छात्र कहा जाता है। जो छात्र उसे पूरा नहीं कर पाते हैं, उनको मंदबुद्धि छात्र की संज्ञा दी जाती है।"


४. पिछड़े बालक 
( backward children )

1. बार्टन हॉल के अनुसार - "सामान्यतया पिछड़े बालकों की श्रेणी में वह बालक आते हैं जिनकी शैक्षणिक उपलब्धि उनकी स्वाभाविक योग्यताओं से कम होती है।"

2. शोनेल के अनुसार - "पिछड़ा बालक वह होता है जो अपनी आयु स्तर के बालकों की तुलना में है उल्लेखनीय शैक्षणिक कमजोरी प्रस्तुत करते हैं।"

3. सिरिल बर्ट के अनुसार - "पिछड़े बालक वे होते हैं जो स्कूली जीवन के मध्य में अपनी आयु स्तर की कक्षा से एक सीढ़ी नीचे की कक्षा का कार्य करने में असमर्थ होते हैं।"


५. समस्यात्मक बालक 
( Problematic Children ) 

1. वैलेंटाइन के अनुसार - "समस्यात्मक बालक शब्द का प्रयोग साधारणतः उन बालकों का वर्णन करने के लिए किया जाता है, जिनका व्यवहार किसी बात में गंभीर रूप से असमान्य होता है।"


६. विकलांग बालक 
( handicapped children )

1. क्रो एंड क्रो के अनुसार - "एक व्यक्ति जिसमें कोई इस प्रकार का शारीरिक दोष होता है, जो किसी भी रूप में उसे सामान्य क्रियाओं में भाग लेने से रोकता है या उसे सीमित करता है, उसे हम विकलांग बालक कहते हैं।"


७. बाल अपराधी बालक
 ( Juvenile-Delinquency children )

1. सीजर लाम्ब्रोसो के अनुसार - "बाल अपराध का कारण कुछ आनुवांशिक दोष होता है।"

2. हेडफील्ड के अनुसार - "बाल अपराध का अर्थ है - असामाजिक व्यवहार।"

3. वैलेंटाइन के अनुसार - "मोटे तौर पर, "बाल-अपराध" शब्द किसी कानून के भंग किए जाने का उल्लेख करता है।"

4. स्किनर के अनुसार - "बाल अपराध की परिभाषा किसी कानून के उस उल्लंघन के रूप में की जाती हैं, जो किसी वयस्क द्वारा किए जाने पर अपराध होता है।"

5. हीली के अनुसार - "वह बालक जो समाज द्वारा स्वीकृत आचरण का पालन नहीं करता, अपराधी कहा जाता है।"

6. मार्टिन न्यूमेयर के अनुसार - "जो समाज विरोधी व्यवहार व्यक्तिगत तथा सामाजिक विघटन उत्पन्न करता है, बाल अपराध कहा जा सकता है।"

7. मेडिनस व जॉनसन के अनुसार - "सामाजिक समस्या के रूप में बाल अपराध में वृद्धि होती हुई जान पड़ती है। यह वृद्धि कुछ तो जनसंख्या की सामान्य वृद्धि के परिणामस्वरूप और शहरी वातावरण में रहने के परिणाम स्वरूप हो रही है।" 


टीम
श्रीराम कोचिंग सीकर-9414015200
Mobile App-  shriramedu

सृजनात्मकता की परिभाषाएं 
( definitions of creativity ) -
———————————-

1. जेम्स ड्रेवर के अनुसार - "सृजनात्मकता मुख्यत: नवीन रचना या उत्पादन में होती है।"

2. रोजर व स्टीन के अनुसार - "सृजनशीलता को उत्पादन कहा है।"

3. स्टेगनर व कारवास्की के अनुसार - "सृजनात्मकता में पूर्ण अथवा आंशिक रूप से नवीन वस्तु का उत्पादन निहित है।"

4. क्रो एंड क्रो के अनुसार - "सृजनात्मकता मौलिक परिणामों को व्यक्त करने की मानसिक प्रक्रिया है।"

5. कॉल और ब्रुस के अनुसार - "सृजनात्मकता मौलिक उत्पाद के रूप में मानव मस्तिष्क को समझने, व्यक्त करने तथा सराहना करने की योग्यता व क्रिया है।"

6. स्टेन के अनुसार - "जब किसी कार्य का परिणाम नवीन हो, जो किसी समय में समूह द्वारा उपयोगी माननीय हो, वह कार्य सृजनात्मकता कहलाता है।"

7. जेम्स ड्रेवर के अनुसार - "अनिवार्य रूप से किसी नई वस्तु का सृजन करना है।"


समायोजन की परिभाषाएं ( definitions of adjustment ) 

1. बी.एफ. स्किनर के अनुसार - "समायोजन एक अधिगम प्रक्रिया है।"

2. डॉ. एस.एस. चौहान के अनुसार - "समायोजन का अर्थ एक आरोपित सामाजिक पर्यावरण की अपेक्षाओं एवं दबाव के प्रति अनुक्रिया है। यह अपेक्षा आंतरिक अथवा बाह्य होती है जिसके प्रति व्यक्ति अनुक्रिया करता है।"

3. एल. एल. शेफर के अनुसार - "समायोजन वह प्रक्रिया है, जिसके द्वारा कोई जीवधारी अपनी आवश्यकताओं तथा इन आवश्यकताओं की संतुष्टि से संबंधित परिस्थितियों में संतुलन बनाए रखता है।" 

4. कुप्पूस्वामी के अनुसार - "समझ जिनके फलस्वरूप प्रसन्नता होती है, क्योंकि इससे संवेगात्मक द्वन्द्व और तनाव दूर हो जाते हैं।"

5. एडलर के अनुसार - "समायोजन श्रेष्ठता प्राप्ति का आधार है।"

6. बोरिंग, लैंगफिल्ड के अनुसार - "समायोजन वह प्रक्रिया है, जिसके द्वारा व्यक्ति अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति को प्रभावित करने वाली परिस्थितियों में संतुलन रखता है।" 

7. गेट्स व अन्य के अनुसार - "समायोजन एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसके द्वारा व्यक्ति अपने और अपने वातावरण के मध्य संतुलित संबंध रखने के लिए अपने व्यवहार में परिवर्तन करता है।"

टीम
श्रीराम कोचिंग, सीकर- 9414015200
Mobile App-  shriramedu

बुद्धि की परिभाषाएं 
( definitions of intelligence ):-
———————————

1. वुडवर्थ के अनुसार - "बुद्धि, कार्य करने की एक विधि है।"

2. टरमन के अनुसार - "बुद्धि, अमूर्त विचारों के बारे में सोचने की योग्यता है।"

वुडरो के अनुसार - "बुद्धि, ज्ञान का अर्जन करने की क्षमता है।"

3. डीयरबार्न के अनुसार - "बुद्धि, सीखने या अनुभव से लाभ उठाने की क्षमता है।"

4. हेनमॉन के अनुसार - "बुद्धि में दो तत्व होते हैं - ज्ञान की क्षमता और निहित ज्ञान।"

5. बिने के अनुसार - "बुद्धि इन चार शब्दों में निहित है - ज्ञान, आविष्कार, निर्देश और आलोचना।"

6. थार्नडाइक के अनुसार - "सत्य या तथ्य के दृष्टिकोण से उत्तम प्रतिक्रियाओं की शक्ति ही बुद्धि है।"

7. पिन्टनर के अनुसार - "जीवन की अपेक्षाकृत नवीन परिस्थितियों से अपना सामंजस्य करने की व्यक्ति की योग्यता ही बुद्धि है।"

8. काॅलविन के अनुसार - "यदि व्यक्ति ने अपने वातावरण से सामंजस्य करना सीख लिया है या सीख सकता है, तो उसमें बुद्धि है।"

9. रायबर्न के अनुसार - "बुद्धि वह शक्ति है, जो हमको समस्याओं का समाधान करने और उद्देश्यों को प्राप्त करने की क्षमता देती है।"

10. स्टर्न के अनुसार - "बुद्धि एक सामान्य योग्यता है जिसके द्वारा व्यक्ति नहीं परिस्थितियों में अपने विचारों को जानबूझकर समायोजित करता है।"

11. गाल्टन के अनुसार - "बुद्धि पहचानने तथा सीखने की शक्ति है।"

12. बंकिघम के अनुसार - "सीखने की शक्ति ही बुद्धि है।"

13. मन के अनुसार - "नवीन परिस्थितियों को झेलने की मस्तिष्क की नमनीयता बुद्धि है।"

14. वैश्लर के अनुसार - "बुद्धि एक समुच्चय या सार्वजनिक क्षमता है जिसके सहारे व्यक्ति उद्देश्यपूर्ण क्रिया करता है, विवेकशील चिंतन करता है तथा वातावरण के साथ प्रभावकारी ढंग से समायोजन करता है।"

टीम
श्रीराम कोचिंग, सीकर- 9414015200
Mobile App-  shriramedu

मनोविज्ञान के प्रमुख सवाल:-
——————————-


1. मनोविज्ञान के सम्बन्ध में मैक्डूगल की परिभाषा है ?
· मनोविज्ञान आचरण तथा व्यवहार का यथार्थ विज्ञान है
· किसी व्यक्ति के जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक के अधिगम अनुभवों का वर्णन तथा धारणा ही मनोविज्ञान है
· मनोविज्ञान शिक्षा का आधारभूत विज्ञान है
· मुझे बच्चा दो और बताओ कि उसे क्या बनाऊं इंजीनियर , डॉक्टर या अन्य

उत्तर. मनोविज्ञान आचरण तथा व्यवहार का यथार्थ विज्ञान है



2. गेस्टाल्टवाद का जन्मदाता किसे कहा जाता है ?
· मैक्स वर्दाईमर को
· कोहलर को
· कोफ्फा को
· ब्राउन को

उत्तर. मैक्स वर्दाईमर को


3. पावलाव के सिद्धांत को कंप्यूटर स्टीमुलेशन द्वारा कौनसी मशीन बताती है?
· होफमेन मशीन
· कोफ्फा मशीन
· स्टीमुलेशन मशीन
· उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर. होफमेन मशीन


4. शिक्षा मनोविज्ञान व्यक्ति के जन्म से लेकर वृदावस्था तक सिखने के अनुभवों का वर्णन तथा व्याख्या है” ? यह कथन किस मनोवैज्ञानिक का है ?
· किल्फोर्ड का
· स्किनर का
· ब्राउन का
· क्रो एंड क्रो का

उत्तर. क्रो एंड क्रो का


5. शिक्षा के द्वारा मानव व्यवहार में परिवर्तन किया जाता है तथा मानव व्यवहार का अध्ययन ही मनोविज्ञान कहलाता है ।”यह कथन किस मनोवैज्ञानिक का है?
· क्रो एंड क्रो का
· ब्राउन का
· किल्फोर्ड का
· स्किनर का

उत्तर. ब्राउन का


6. मानव व्यवहार एवं अनुभव से सम्बंधित निष्कर्षों का शिक्षा के क्षेत्र में प्रयोग शिक्षा मनोविज्ञान कहलाता है ।” यह कथन किस मनोवैज्ञानिक का है ?
· ब्राउन का
· क्रो एंड क्रो का
· स्किनर का
· किल्फोर्ड का

उत्तर. स्किनर का


7. शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक विकास का क्रमिक अध्ययन है ” यह कथन किस मनोवैज्ञानिक का है ?
· जे.एम. स्टीफन
· ट्रो
· जेम्स ड्रेवर
· लिंग्रेन

उत्तर. जे.एम. स्टीफन


8. शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक परिस्थितियों के मनोविज्ञान पक्षों का अध्ययन है ” यह कथन किस मनोवैज्ञानिक का है ?
· जेम्स ड्रेवर
· ट्रो
· लिंग्रेन
· जे.एम. स्टीफन

उत्तर. ट्रो


9. शिक्षा की प्रकियापूर्णतया मनोविज्ञान की कृपा पर निर्भर है ।” यह कथन किस मनोवैज्ञानिक का है ?
· एस.एस. चौहान
· जे.एम. स्टीफन
· लिंग्रेन
· बी. एन. झा

उत्तर. बी. एन. झा


10. शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक परिवेश में व्यक्ति के विकास का व्यवस्थित अध्ययन है ।” यह कथन किस मनोवैज्ञानिक का है ?
· बी. एन. झा
· लिंग्रेन
· जे.एम. स्टीफन
· एस.एस. चौहान

उत्तर. एस.एस. चौहान


11. शिक्षा मनोविज्ञान की औपचारिक आधारशिला कब रखी गयी ?
· 1890 में
· 1892 में
· 1889 में
· 1879 में

उत्तर. 1889 में


12. किसके प्रयासों से शिक्षा मनोविज्ञान की औपचारिक आधारशिला सन् 1889 में रखी गयी ?
· स्टेनले हॉल के प्रयासों से
· जॉन डीवी के प्रयासों से
· क्रो एंड क्रो के प्रयासों से
· उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर. स्टेनले हॉल के प्रयासों से
13. शिक्षा मनुष्य की क्षमताओं का स्वाभाविक ,प्रगतिशील तथा विरोधहीन विकास है ? यह परिभाषा किस मनोवैज्ञानिक की है ?
· जॉन डीवी की
· पेस्टॉलोजी की
· क्रो एंड क्रो की
· उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर. पेस्टॉलोजी की


14. शिक्षा मनुष्य की क्षमताओं का विकास है , जिनकी सहायता से वह अपने वातावरण पर नियंत्रण करता हुआ अपनी संभावित उन्नति को प्राप्त करता है ” यह परिभाषा किस शिक्षा शास्त्री की है ?
· पेस्टॉलोजी की
· जॉन डीवी की
· जॉन डीवी की
· क्रो एंड क्रो की

उत्तर. जॉन डीवी की


15. शिक्षा मनोविज्ञान का उद्देश्य शैक्षिक परिस्थति के मूल्य एवं कुशलता में योगदान देना है ” यह परिभाषा किस शिक्षा शास्त्री की है ?
· पेस्टॉलोजी की
· जॉन डीवी की
· क्रो एंड क्रो की
· स्किनर की

उत्तर. स्किनर की


16. शिक्षा मनोविज्ञान वह विज्ञान है ,जिसमे छात्र , शिक्षण तथा अध्यापन का क्रमबद्ध अध्ययन किया जाता है ” यह परिभाषा किस शिक्षा शास्त्री की है ?
· जॉन एफ.ट्रेवर्स
· जॉन डीवी की
· क्रो एंड क्रो की
· पेस्टॉलोजी की

उत्तर. जॉन एफ.ट्रेवर्स


17. व्यवहारवाद के प्रतिपादक है ?
· जॉन लोक
· वाटसन
· कोहलर
· कोफ्फा

उत्तर. वाटसन


18. साहचर्यवाद के प्रतिपादक है ?
· कोहलर
· कोफ्फा
· जॉन लोक
· वाटसन

उत्तर. जॉन लोक


19. प्रेरक सम्प्रदाय के प्रतिपादक है ?
· सिगमंड फ्रायड
· वर्दाईमर
· कुर्ट लेविन
· मेक्डूगल

उत्तर. मेक्डूग
By harish Pannu & Tarun chohan

No comments:

Post a Comment